एनसीसी का परिचय , एनसीसी का इतिहास और उद्देश्य


आज के इस ब्लॉग में हम एनसीसी के कुछ टॉपिक्स के बारे में बात करेंगे -

  1. एनसीसी का परिचय 
  2. एनसीसी का इतिहास 
  3. एनसीसी का उद्देश्य 
  4. एनसीसी का मोटो 
  5. एनसीसी के चार सिंद्धांत
  6. एनसीसी झंडा 
  7. एनसीसी में भर्ती 
1.एनसीसी का परिचय 
  • नेशनल कैडेट कोर ( NCC ) भारतीय कैडेट कोर है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है । 
  • एनसीसी एक स्वेच्छिक संस्था है  जो पुरे भारत के स्कूल और कॉलेज से कैडेटों की भर्ती करता है। 
  • कैडेट को परेड और छोटे हथियार चलाने का सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  •  NCC के प्रतीक में 3 रंग होते हैं; लाल, गहरा नीला और हल्का नीला। ये रंग क्रमशः भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना को दर्शाते  हैं।
एनसीसी हैंड बुक  
एनसीसी  निदेशालय 
2.एनसीसी का इतिहास 
  • एनसीसी आर्मी , नेवी और एयरफोर्स का त्रिसेवा संगठन है जो देश के युवाओ को संवार कर एक अनुशासित और बेहतर नागरिक में ढाल देता है। 
  • एनसीसी की उत्पति को ' यूनिवर्सिटी कोर ' के साथ जोड़ा जा सकता है जिसकी स्थापना भारतीय रक्षा अधिनियम 1917 के तहत सैनिको की कमी को पूरा करने के लिए की गयी थी। 
  • 1920 में जब भारतीय प्रादेशिक अधिनियम पारित हुआ तो ' युनिवर्सिटी कोर ' को बदल कर '' यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग कोर '' कर दिया गया। 
  • 1942  में UTC का नाम  कर '' यूनिवर्सिटी ऑफिसर्स ट्रेनिंग कोर '' कर दिया गया। 
  • एनसीसी भारत में '' नेशनल कैडेट कोर एक्ट ,1948 '' द्वारा गठित है। 
  • एनसीसी की स्थापना 15 जुलाई 1948 को हुई थी। 
  • पंडित ह्रदयनाथ कुंजरू की अध्यक्षता वाली एक समिति ने स्कूल और कॉलेज में नेशनल लेवल के एक कैडेट संगठन की सिफारिश की। 
  • पाकिस्थान के साथ 1965 से 1971 के वॉर में एनसीसी कैडेट रक्षा की दूसरी लाइन में थे। 
  • एनसीसी में लेडरशिप के गुणों के साथ साथ ऑफिसर्स जैसे गुणों पर भी बल दिया गया। 
  • PANDIT जवाहर लाल नेहरू एनसीसी के विकास में रूचि लेते थे। 

  • भारत में सभी कैडेट का प्रसार 1329202 है। 
3.एनसीसी का उद्देश्य 
  • लीडरशिप , चरित्र , खेल भावना और देश सेवा का विकास करना। 
  • एनसीसी कैडेट जो राष्टीय आपदा के समय  देश की मदद कर सके। 
  • कैडेट में ऑफिसर्स के गुणों को विकसित किया जाता है ताकि वह आगे आर्मी में अफसर बन सके। 
  • एनसीसी  व्यक्ति में निस्वार्थ सेवा का विकास करती है।
  • एनसीसी का उद्देश्य संगठित प्रशिक्षित  युवाओं का एक मानव संसाधन तैयार करना है जो विकट परिस्थितियों में प्रत्येक क्षेत्र में  देश की सेवा के लिए तत्पर रहें। 
  •  इसका उद्देश्य ससस्त्र सेना में जीविका बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित कर उचित वातावरण प्रदान करना है।
4.एनसीसी का मोटो 
  1. मुस्कान के साथ आज्ञा का पालन करना। 
  2. टाइम के पक्के रहो। 
  3. मेहनत करो। 
  4. बहाने मत बनाओ और झूठ मत बोलो। 

6.एनसीसी झंडा / एनसीसी का प्रतिक चिन्ह 



  • एनसीसी फ्लैग में तीन पट्टिया होती है जिनमे से लाल पट्टी आर्मी , ब्लू पट्टी नेवल और आसमानी पट्टी एयरफोर्स को बताती है। 
  • फ्लैग के बिच में 17 कमल के फूलो का गोल हर होता है जो 17 निदेशालय को बताता है। 
  • फ्लैग के निचे एनसीसी का मोटो लिखा रहता है। 
  • फ्लैग की आकृति मुकुट के सामान होती है। 
7.एनसीसी की भर्ती 
  • एनसीसी में भर्ती स्वेच्छिक आधार पर होती है। 
  • 13 साल से अधिक आयु के स्टूडेंट एनसीसी में भर्ती हो सकते है। 
  • क्लास 8 से 10 के स्टूडेंट जूनियर डिवीज़न में और क्लास 11 से ऊपर सीनियर डिवीज़न में प्रवेश करते है। 
  • सीनियर डिवीज़न -इसमें कॉलेज विश्वविद्यालय के15 से 26 वर्ष की आयु वाले छात्र प्रशिक्षण लेते हैं। यह प्रशिक्षण 3 साल का होता है। इस डिवीजन को तीन खंडों में बांटा गया है- army wing, air wing , neval wing.
  • जूनियर डिवीज़न- इसमें 13-17 वर्ष के माध्यमिक स्कूल के छात्रों को भर्ती किया जाता है। इसका प्रशिक्षण भी 2 वर्ष का होता  है।
  • जय हिन्द !



Comments